ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

Vaibhav Suryavanshi: समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस वर्ष सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल और आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी को देखते हुए परिवार ने यह फैसला लिया है।

Vaibhav Suryavanshi
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस वर्ष सीबीएसई की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। 17 फरवरी से 11 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका था, लेकिन व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के कारण उन्होंने परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया है।


ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि वैभव का फॉर्म भरा गया था और परीक्षा केंद्र शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित था। हालांकि, पिता संजीव सूर्यवंशी से चर्चा के बाद यह तय किया गया कि मौजूदा व्यस्तताओं के चलते वह इस साल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। फिलहाल वैभव आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी में पूरी तरह जुटे हैं।


पहले परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल नील किशोर सिन्हा ने कहा था कि यह पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है, लेकिन परीक्षा में किसी तरह की विशेष व्यवस्था नहीं की जाएगी और उन्हें अन्य छात्रों की तरह ही सुविधा मिलेगी। वैभव के नाना दीपक कुमार सिंह और नानी मुन्नी देवी ने भी बताया कि क्रिकेट में लगातार व्यस्तता और परीक्षा केंद्र पर संभावित भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया।


27 मार्च 2011 को समस्तीपुर में जन्मे वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं। कम उम्र में ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी टाइमिंग, निडर बल्लेबाजी और आत्मविश्वास उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता