ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश

Saharsa में 26 वर्षीय राजेश कुमार की हत्या का मामला 72 घंटे में पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के भाई ने गोली मारकर हत्या की और सिर को धड़ से अलग कर दिया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में बीते दिनों नदी के किनारे सिर कटी लाश मिली थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले को सहरसा पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा लिया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई। इस हत्याकांड में कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के भाई बीरबल को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।


बताया जाता है कि जिस युवती से राजेश के प्रेम संबंध थे, वह पहले से शादीशुदा है और इसी बात से उसका भाई नाराज था। राजेश कुमार बेंगलुरु में रहकर काम करता था। आरोप है कि बीरबल ने उसे सहरसा बुलाने के लिए शादी का झांसा दिया। उसने कहा कि वह अपनी बहन से उसकी शादी करा देगा। इस पर राजेश सहरसा आ गया। यहां आरोपी उसे भोजन कराने के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां पहले से साजिश रची गई थी। उस जगह पर आरोपी ने राजेश को गोली मार दी। 


हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को खेत में फेंक दिया गया, जबकि सिर को करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। राजेश के परिजनों को यह तक पता नहीं था कि वह बेंगलुरु से सहरसा आया है। उसने घरवालों से कहा था कि वह होली पर घर आएगा। 


अचानक उसकी सिर कटी लाश मिलने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मित्र दर्शन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद हत्या की साजिश की परतें खुलनी शुरू हुईं। पुलिस मुख्य आरोपी बीरबल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता