ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन

सीवान के मैरवा में करीब 800 पेंशनधारियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। विभाग ने 30 नवंबर अंतिम तारीख तय की है। समय पर सत्यापन नहीं कराने पर लाभार्थियों की पेंशन बंद हो सकती है। ई-केवाईसी की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है।

बिहार न्यूज
बिहार में 800 पेंशनधारियों की पेंशन पर संकट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले के मैरवा प्रखंड में करीब 800 पेंशनधारियों की पेंशन पर संकट मंडरा रहा है। इन लाभार्थियों ने अब तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है। विभाग ने सत्यापन के लिए 30 नवंबर तक की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की है। ऐसे में तय तारीख तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन बंद हो सकती है।


जानकारी के अनुसार, मैरवा प्रखंड में करीब 10 हजार लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, मैरवा नगर क्षेत्र में लगभग 1700 पेंशनधारी हैं। इनमें से करीब 800 लाभार्थियों का ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है। प्रखंड कार्यालय की ओर से कई बार सूचना देने और जागरूक करने के बावजूद इन लोगों ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।


प्रशासन ने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे 30 नवंबर से पहले अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें। इसके लिए लाभार्थी अपने पंचायत के सीएससी सेंटर, साइबर कैफे या प्रखंड परिसर स्थित संबंधित कार्यालय में जाकर सत्यापन करा सकते हैं। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।


मृत पेंशनधारियों का रिकॉर्ड अपडेट करना भी चुनौती

ई-केवाईसी के अलावा प्रशासन के सामने एक और समस्या है। कई पेंशनधारियों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके परिजनों ने अब तक इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को नहीं दी है। इस कारण मृत लाभार्थियों का रिकॉर्ड अपडेट करने में परेशानी हो रही है।


प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों और उनके परिजनों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को पेंशन मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर पेंशन का भुगतान प्रभावित हो सकता है।

टैग्स