ब्रेकिंग
बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

बिहार में सुधा दूध पीने वाले उपभोक्ताओं को 1 दिसंबर से महंगाई का झटका लगने वाला है। काम्फेड ने दूध की कीमतों में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरों के तहत सुधा गोल्ड, सुधा शक्ति और सुधा काउ मिल्क महंगे हो जाएंगे।

बिहार न्यूज
दूध खरीदने के लिए अब ढीली करनी होगी जेब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में सुधा दूध का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। काम्फेड ने 1 दिसंबर से सुधा दूध की कीमतों में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें सुधा गोल्ड, सुधा शक्ति और सुधा काउ मिल्क पर लागू होंगी।


नई कीमतों के मुताबिक, सुधा गोल्ड का आधा लीटर पैकेट अब 37 रुपये और एक लीटर का पैकेट 72 रुपये में मिलेगा। वहीं, सुधा शक्ति का आधा लीटर पैकेट 33 रुपये और एक लीटर का पैकेट 64 रुपये का होगा। इसी तरह सुधा काउ मिल्क का आधा लीटर पैकेट 32 रुपये और एक लीटर का पैकेट 62 रुपये में मिलेगा।


काम्फेड के मुताबिक, पशु चारा, खल्ली, भूसा और दाना की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण दुग्ध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए उनसे खरीदे जाने वाले कच्चे दूध की कीमत में भी 2.26 रुपये प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि की गई है। नई खरीद दरें भी 1 दिसंबर से प्रभावी होंगी।


इसके अलावा ईंधन, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी को भी दूध की कीमतें बढ़ाने का कारण बताया गया है। काम्फेड ने खुदरा विक्रेताओं का मार्जिन भी बढ़ाया है। अब पाउच दूध की बिक्री पर विक्रेताओं को प्रति लीटर 2.40 रुपये के बजाय 2.60 रुपये मिलेंगे।


काम्फेड ने नई कीमतों को लागू करने के साथ उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई है। यानी 1 दिसंबर से बिहार के लोगों को सुधा दूध खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

टैग्स