ब्रेकिंग
बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

दरभंगा में दिल दहला देने वाली घटना: 5 साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर बाप ने की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

बिहार के दरभंगा में पिता ने हसुआ से अपने पांच साल के बेटे आर्यन कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी पर जानलेवा हमला कर खुद को भी जख्मी कर लिया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज DMCH में चल रहा है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के गले पर भी वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।


इस घटना में पांच वर्षीय मासूम आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया है।


घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर पंचायत स्थित दरगाह टोला की है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान पिता ने हसुआ से अपने बेटे का गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी पर भी हमला कर दिया और फिर खुद को भी जख्मी कर लिया।


पुलिस और FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ FSL की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


फिलहाल, इस वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायलों की स्थिति में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर एक पिता ने अपने कलेजे के टुकड़े की जान क्यों ले ली?