ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

बगहा: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, खूंटे में बंधी 4 बकरियां जिंदा जली

बगहा के मेहंदी गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण दो घरों में आग लग गई। आग की चपेट में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और चार बकरियां भी जिंदा जल गईं। प्रशासन और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

bihar
साल के पहले दिन अगलगी की घटना
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो घर में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दोनों घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घरों में बंधी चार बकरियां भी जिंदा जल गईं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति राख में तब्दील हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर में अचानक बिजली के तारों से चिंगारी निकली और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों का अनाज, कपड़े, नकदी, बर्तन और घरेलू सामान पूरी तरह जल गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर चौतरवा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास सहायता देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि पीड़ित परिवार दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

टैग्स