ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली

बाढ़ के गुलाबबाग चौक पर पैसे के विवाद में युवक को गोली मारी गई। पैर में गोली लगने के बाद घायल को पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
पीएमसीएच रेफर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित गुलाबबाग चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक फंक्शन से लौट रहे युवक को गोली मारी गई। गोली युवक के पैर में जा लगी जिससे वो घायल होकर वही गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।


 इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घायल युवक ने गोली मारने वाले 4 युवकों की पहचान की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गोली मारने वाले सलाखों के पीछे होंगे। 


बताया जाता है कि पैसे के लेन-देन के कारण शराब माफिया मुनचुन ने बालू कारोबारी करण को गोली मार दी। 5 हजार रुपया करण ने मुनचुन को उधार दिया था। पैसा मांगने पर मुनचुन ने हमला कर दिया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग चौक की है। 


घायल करण बाढ़ के लहरिया टोला के रहने वाले हैं। उनके पैर में गोली मारी गयी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट