ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत की। गांव थुम्मनपेट में सत्यनारायण पूजा कर आशीर्वाद लिया और देशभर में अन्नदान किया। 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

​Rashmika Vijay Wedding
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने के बाद अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं। शादी के बाद रश्मिका हैदराबाद स्थित अपने ससुराल पहुंचीं। नवविवाहित जोड़ा देशभर में अन्नदान कर लोगों का आशीर्वाद ले रहा है और इस खास मौके पर सभी का धन्यवाद अलग अंदाज में व्यक्त कर रहा है।


लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। यह पल उनके फैंस के लिए भी बेहद भावुक रहा। ग्रैंड रिसेप्शन से पहले विजय अपनी पत्नी रश्मिका को लेकर अपने पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे, जो तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित है। यहां दोनों ने सत्यनारायण भगवान की पूजा में भाग लेकर आशीर्वाद लिया।


गांव पहुंचने के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर खास खुशी और उत्साह नजर आया। गांव में उनका पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। रश्मिका ने इस अवसर पर सिल्क साड़ी के साथ पारंपरिक साउथ इंडियन कॉपर ज्वेलरी पहनी, जबकि विजय पिस्ता रंग के कुर्ते में नजर आए।


दंपति के स्वागत में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया और हजारों की संख्या में लोग नई जोड़ी की एक झलक पाने के लिए जुटे। विजय के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। गांव स्थित उनके घर को विशेष रूप से सजाया गया था। 'विरोश' फैंस के लिए यह मौका बेहद खास रहा। दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं, जिसमें फिल्मी सितारों और राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है। सभी उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता