ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार में शिक्षा विभाग का भ्रष्ट असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार, 5 लाख घूस लेते SVU ने दबोचा; अब जेल में मनेगी होली

SVU Action in Bihar: बेतिया में निगरानी टीम ने शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता को 57 लाख की रिपेयरिंग योजना के बिल भुगतान में 10% कमीशन मांगने के आरोप में 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

SVU Action in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SVU Action in Bihar: बिहार के बेतिया में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से आई विशेष निगरानी इकाई ने सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, रहीमपुर नौतन निवासी शम्स तबरेज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा कराए गए 57 लाख रुपये की रिपेयरिंग योजना के बिल भुगतान के एवज में सहायक अभियंता द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है।


शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाया और 5 लाख रुपये लेते समय अभियंता को दबोच लिया। यह कार्रवाई निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में की गई।


गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता