ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर वालिदाद के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 


बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही बाइक से किसी काम के सिलसिल में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


मृतकों में एक की पहचान रूपसागर बीघा गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र निवासी अजय पासवान के पुत्र दिव्यांश कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि दोनों युवक मौसेरे भाई थे और किसी निजी कार्य से एक साथ बाइक पर निकले थे। अचानक हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर उनका बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।


स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 


दुर्घटना में शामिल कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-139 पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने, स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता