ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं

Bihar Police News: बिहार पुलिस ने होली के मद्देनजर अश्लील गानों और तेज डीजे पर रोक लगाई, हुड़दंगियों पर सख्ती। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल, वज्र वाहन और क्यूआरटी तैनात; सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी।

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली के मद्देनजर अश्लील गाने और तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। होली के नाम पर हुड़दंग या उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी जिलों को जारी किए गए हैं।


सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ वज्र वाहन, वाटर कैनन और लाठी फोर्स की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालयों के साथ अनुमंडल स्तर पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तैनात की गई है। जिन स्थानों पर पिछले वर्ष होली के दौरान दंगा-फसाद की घटनाएं हुई थीं, वहां विशेष चौकसी बरती जा रही है।


अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि अरवल, नवादा और गया जैसे जिलों में झूमटा जुलूस की परंपरा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बिना लाइसेंस कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा और जुलूस के रूट का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही लाइसेंस जारी होगा। पिछले वर्ष गया में 142, नवादा में 81 और अरवल में 12 झूमटा जुलूसों को लाइसेंस दिया गया था।


रमजान के मद्देनजर होलिका दहन और रंग-अबीर के दौरान भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। पिछले वर्ष होली के दौरान 50 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें रोहतास में 12, नवादा में सात, पटना में छह तथा मुंगेर और सीतामढ़ी में दो-दो घटनाएं हुई थीं। इन जिलों में इस बार अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। सभी जिलों के कंट्रोल रूम को पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, ताकि हर घटना पर नजर रखी जा सके।


होली से पहले फरवरी माह में 1,32,824 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि 265 व्यक्तियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। फरवरी में हत्या के 379, डकैती के 63, लूट के 146, एससी-एसटी एक्ट के 309 और अपहरण समेत अन्य मामलों में 5,459 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 373 हथियार और 2,186 कारतूस बरामद किए गए। विशेष अभियान में 94,674 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 10,593 वाहनों से 1.58 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। साथ ही 53 हजार लीटर विदेशी और 70 हजार लीटर देसी शराब जब्त की गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता