ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मधुबनी में पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला: पैसे छीनकर भागे अपराधी CCTV में कैद

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में लहरियागंज स्थित सत्यदेव फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और 5-6 हजार रुपये छीने। पूरा मामला CCTV में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में लहरियागंज स्थित सत्यदेव फिलिंग स्टेशन पर शाम करीब 4:30 बजे बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के दौरान 5-6 हजार रुपये भी छीन लिया और पिटाई कर मौके से फरार हो गये। अपराधियों की तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। 


पेट्रोल पंप के संचालक चंचल झा के अनुसार, एक बाइक सवार युवक पहले नोजल कमीज़ से पेट्रोल बाइक में भरवाकर बिना पैसे दिए चल दिया। जब कर्मी ने भुगतान की मांग की, तो युवक ने यूपीआई से भुगतान कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसी युवक के साथ कई बदमाश पेट्रोल पंप पर आए और ईंट और डंडे से पेट्रोल पंप कर्मियों मोहम्मद जिलानी (लहरियागंज निवासी) और श्याम कुमार (बेलाही बहरवन, कलुआही थाना) पर हमला कर दिया।


हमले के बाद बदमाश 5-6 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए और पेट्रोल पंप को आग लगाने की धमकी दी। पूरा मामला पेट्रोल पंप और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। 


घटना की सूचना पर डायल 112 और मधुबनी नगर पुलिस मौके पर पहुंचे। राजनगर थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू और अन्य पुलिस अधिकारी भी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पंप संचालक और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। हमले में घायल मोहम्मद जिलानी और श्याम कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मधुबनी शहर से सटे इस इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस और प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।