ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कमरे में सो रहे युवक को खिड़की से मारी बैक टू बैक पांच गोलियां, हत्या की वारदात से हड़कंपघर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कमरे में सो रहे युवक को खिड़की से मारी बैक टू बैक पांच गोलियां, हत्या की वारदात से हड़कंपघर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजना

वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना से कार्बाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली चोरी हो गई। यह पहली बार नहीं है, इसी थाने से पहले भी हथियार चोरी हो चुके हैं। मामले में लापरवाही मानते हुए हवलदार दिलीप कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया गया है और प

वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार की पुलिस की मुस्तैदी का हाल देखिए. पुलिस थाने से हथियार और गोली की चोरी हो गए. खास बात है कि इसी थाने से कुछ समय पहले भी पुलिस के हथियार की चोरी हुई थी. लेकिन न चोर पकड़ा गया और ना पुलिस चेती.


कार्बाइन की दो मैगजीन और 35 गोली गायब

ये घटना भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना हुई है. पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि ये  एक हवलदार की लापरवाही का मामला है. थाने से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली गायब हो गई है. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी माने जा रहे हवलदार को निलंबित कर दिया है।


घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना में प्रतिनियुक्त हवलदार दिलीप कुमार यादव अवकाश पर गए थे. छुट्टी के बाद 7 मार्च 2026 को ड्यूटी पर लौटे। इस दौरान उन्हें पता चला कि बैरक में रखे उनके बैग से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली गायब है।

हवलदार सस्पेंड

मामले की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष की ओर से भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने हवलदार दिलीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।


पहले भी इसी थाने से हुई थी चोरी

बता दें कि नवगछिया के इसी भवानीपुर थाने से एक बार पहले भी सिपाही का हथियार और गोली चोरी हुई थी. उस मामले भी सिर्फ सिपाही पर कार्रवाई हुई थी। सवाल ये उठ रहा है कि लगातार एक ही थाने में दो साफ़ हथियार गोली की चोरी कैसे हो गई.


SP ने जारी किया निर्देश 

वैसे अब एसपी पुलिस कार्यालय से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किया  गया है। उन्हें कहा गया है कि अगर वे छुट्टी पर जा रहे हैं तो  कि  पहले अपने-अपने हथियार और गोला-बारूद संबंधित मालखाना या पुलिस लाइन में जमा कर दें. एसपी ने कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नवगछिया एसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्षों को भी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।