ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आपको भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर? तो इस हेल्पलाइन नंबर पर लगाएं फोन, तुरंत होगा समस्या का समाधान!

पटना में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है या एजेंसी में परेशानी हो रही है, तो लोग 0612-2219810 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Patna Lpg Helpline Number
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Lpg Helpline Number: खाड़ी देखों में युद्ध का असर अब पूरे भारत पर दिखने लगा है। बिहार में एलपीजी गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं और एजेंसियों से लेकर गैस गोदामों तक सिलेंडर लेकर भटक रहे हैं। इस बीच पटना में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। 


पटना डीएम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आप भी सिलेंडर के लिए परेशान हैं तो इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, जिला प्रशासन के स्तर पर तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा। पटना डीएम त्यागराजन एसएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा है कि घरेलू LPG गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। 


कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी 9 बजे सुबह से 6 बजे शाम तक हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि राजधानी पटना में घरेलू गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है। वेंडर लोगों के घर एलपीजी सिलेंडर नहीं पहुंचा रहे हैं, जिसके कारण भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। कई कई दिनों से नंबर लगाने के बावजूद सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो रही है। अब उपभोक्ताओं के धैर्य ने जवाब दे दिया है और लोग खुल खाली सिलेंडर लेकर निकल गए हैं और एजेंसी से लेकर गैस गोदामों तक चक्कर काट रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता