ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

Bihar Crime News: नए साल के जश्न के बीच बिहार में गला रेतकर युवक की हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: औरंगाबाद के सिंदुरिया गांव में नए साल की शुरुआत खौफनाक घटना के साथ हुई। गला रेतकर हत्या किए गए युवक की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस जमीन विवाद और अन्य सुरागों की जांच कर रही है, हिरासत में एक युवक से पूछताछ जारी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले में नए साल की शुरुआत एक परिवार के लिए मातम लेकर आई। बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के किनारे एक गड्ढे से युवक का गला रेता हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी रमेश सिंह के 41 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह उर्फ मिरिंडा के रूप में हुई है।


सोमवार अहले सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम करने का प्रयास भी किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, सीओ और बारुण थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक के पिता रमेश सिंह ने बताया कि दिलीप रात में खाना खाकर घर में सोया था। देर रात किसी के फोन आने पर वह घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह घर के पास ही उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार शव सड़क किनारे एक टायर दुकान के पास गड्ढे में मिला है। मामले में पूछताछ के लिए टायर दुकानदार मोहम्मद तौफीक को हिरासत में लिया गया है।


परिजनों ने बताया कि दिलीप के एक पुत्र और एक पुत्री हैं और वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उन्होंने गोतिया के साथ तीन बीघा जमीन को लेकर पिछले पांच वर्षों से चले आ रहे विवाद की जानकारी दी। बताया गया कि इस मामले की अगली सुनवाई दो फरवरी को होनी है। इकलौते कमाऊ बेटे की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और जमीन विवाद को हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से गहन पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता