ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ानें रद्द, नए साल में इंडिगो का बड़ा झटका

Bihar News: नए साल की शुरुआत में हवाई यात्रियों को झटका लगा है। इंडिगो की पूर्णिया–दिल्ली फ्लाइट 19 से 26 जनवरी तक बिना किसी आधिकारिक कारण के रद्द कर दी गई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नए साल की शुरुआत के साथ ही हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बिना किसी मौसम बाधा या तकनीकी कारण के इंडिगो की पूर्णिया–दिल्ली फ्लाइट को 19 से 26 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस अवधि के लिए फ्लाइट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है, हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।


पूर्णिया एयरपोर्ट के निदेशक डीपी गुप्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों से उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन को अब तक कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि 19 से 26 जनवरी तक पूर्णिया–दिल्ली फ्लाइट रद्द रहेगी, हालांकि इसके पीछे का ठोस कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।


इंडिगो अधिकारी ने यह भी बताया कि इस दौरान पूर्णिया से दिल्ली और कोलकाता के लिए अन्य इंडिगो फ्लाइट्स का दैनिक परिचालन जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को आंशिक राहत मिलेगी।


गौरतलब है कि इंडिगो ने 26 अक्टूबर को पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए एक साथ उड़ान सेवाएं शुरू की थीं। इन फ्लाइट्स से पूर्णिया, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही थी। रोजाना करीब 200 यात्री इन उड़ानों से सफर करते हैं। ऐसे में अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता