ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू

NEET Student Case: NEET छात्रा मामले में CBI ने SIT टीम से पूछताछ शुरू की है। इसमें सचिवालय डीएसपी, कंकड़बाग और परसा बाजार की महिला अधिकारी व अन्य थाना अध्यक्ष शामिल हैं।

NEET Student Case
नीट छात्रा केस में CBI की जांच
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET Student Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की टीम ने अपनी जांच और तेज कर दी है। सीबीआई की टीम केस से जुड़े तमाम लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और सभी पहलूओं की गहन छानबीन की जा रही है। अब सीबीआई की टीम ने बिहार पुलिस की एसआईटी से पूछताछ शुरू कर दी है।


NEET छात्रा मामले में ताजा अपडेट के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने राज्य की SIT टीम से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी, कंकड़बाग की महिला पुलिस अधिकारी अंकिता कुमारी, परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका कुमारी के साथ-साथ कदमकुआं थाना अध्यक्ष जन्मे जय कुमार और रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार को शामिल किया गया है।


सूत्रों के अनुसार CBI इस पूछताछ के माध्यम से मामले की पूरी सच्चाई और संभावित चूक की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले सोमवार को CBI की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। सीबीआई शंभू गर्ल्स हॉस्टल की दोनों वार्डन और हॉस्टल की मालकिन नेहा अग्रवाल को लेकर पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक तीनों से शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अंदर सीबीआई की टीम ने पूछताछ की थी।


इस दौरान हॉस्टल का गार्ड अमरेंद्र भी मौके पर मौजूद था, जो CCTV फुटेज में छात्रा के कमरे का बंद गेट खोलते और उसे गोद में उठाकर पास के डॉ. शहजानंद हॉस्पिटल ले जाते दिखाई दिया था। सूत्रों के अनुसार, CBI ने घटना के सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान टीम ने गार्ड से कई सवाल पूछे। जांच एजेंसी सच उगलवाने के लिए करीब 10 लोगों का Lie Detector (पॉलीग्राफ) टेस्ट भी कर सकती है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता