ब्रेकिंग
Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

घर से निकले युवक का झाड़ियों से मिला शव, धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या

Bihar Crime News: मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में बाजार समिति के पास झाड़ियों से 32 वर्षीय युवक सुमित सिंह का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को झाड़ी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।



मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी 32 वर्षीय सुमित सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शुक्रवार की रात सुमित घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो कॉल किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। इसके बाद मोबाइल मिलने की जानकारी सामने आई और फिर झाड़ी में शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।



दरअसल, शुक्रवार की रात सुमित सिंह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर से निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगा, लेकिन देर रात तक जब सुमित घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन की घंटी तो बजी, लेकिन दूसरी तरफ से सुमित की आवाज नहीं आई। किसी दूसरे व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर बताया कि सफियासराय के पास उसे एक मोबाइल गिरा हुआ मिला है। 



यह जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग रातभर सुमित की तलाश में जुटे रहे। इसी बीच पुलिस को डायल 112 के माध्यम से झाड़ी में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सुमित की तलाश करते हुए परिजन जब सफियासराय थाना पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुमित सिंह के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक तरफ घर से निकले सुमित के सुरक्षित लौटने की उम्मीद थी, तो दूसरी तरफ सुबह उसकी मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। 



बताया जाता है कि सुमित की शादी महज एक साल पहले हुई थी। इस घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शव पर धारदार हथियार और पत्थर से वार किए जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुमित की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को झाड़ी में फेंका गया होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या धारदार हथियार और पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका है। 



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सुमित शुक्रवार की रात घर से निकलने के बाद कहां गया था? उसके मोबाइल पर फोन उठाने वाला व्यक्ति कौन था? और आखिर किसने इस वारदात को अंजाम दिया? एक साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे सुमित की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस की जांच में तलाशे जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता