जुर्मलेट से उठी पत्नी नहीं बना पाई खाना: गुस्साए पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
बताया जाता है कि दुर्गेश और ज्योति की शादी हुए एक साल भी नहीं हुए थे कि यह घटना हो गयी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद किया और सीधे थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को घर की चाबी सौंपी और खुद ही हत्या करने की बात कबूल कर ली।





