ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयर

मुंगेर में दारोगा की पत्नी मधु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है, वहीं मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
हत्या या आत्महत्या?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

MUNGER:शनिवार 11 अप्रैल की शाम में मुंगेर के सफियाबाद थाने के दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने उनकी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या इस पूरे मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब मृतका मधु के मायकेवाले समस्तीपुर से मुंगेर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी मधु की हत्या की गयी है। मायके वालों ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है। 


एक साल पहले ही उनकी बेटी मधु की शादी चंदन के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि चंदन का पूजा नामक महिला दारोगा से काफी घनिष्ठा थी। जिसका मधु अक्सर विरोध किया करती थी। मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला दारोगा पूजा की स्कूटी पर बैठकर उनका दामाद चंदन घूमा करता था। महिला दारोगा के साथ चंदन का अफेयर चल रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार दारोगा चंदन कुमार का 3 महीने पहले ही मुंगेर से बरियारपुर थाने से तबादला सफियाबाद थाने में हुआ था। थाने से थोड़ी ही दूर पर वे किराये के मकान में रहते थे। तीन दिन पहले ही उनकी पत्नी मधु अपने मायके से लौटी थी। चंदन के अनुसार कल 11 अप्रैल को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया था। शाम में दोनों पति-पत्नी बाजार जाने वाले थे। तभी वह तैयार होने के लिए बाथरूम में गया इधर उसकी पत्नी मधु ने उसके सर्विस पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। 


जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आनन-फानन में मुंगेर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मुंगेर एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वही एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने सर्विस पिस्टल को जब्त किया और जांच शुरू की। मधु का मायके समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र स्थित बीथान है। उनके पिता रंजीत कुमार बेटी की मौत से काफी सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 


उन्होंने बताया कि मधु अपने दो भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बेटी और चंदन पहले से एक दूसरे को जानते थे और उसके बाद 7 फरवरी 2025 को दोनों की शादी बेतिया जिला के मैनाताड़ निवासी बृज भूषण प्रसाद के सब इंस्पेक्टर बेटे चंदन कुमार से बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के सालभर बाद इस तरह की घटना हो गयी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी और दामाद के बीच किसी अन्य महिला पुलिस कर्मी के साथ अवैध रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। 


उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, इसकी जांच होने चाहिए। यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर मधु की मां पिंकी देवी और मौसी रेणु देवी का कहना है कि उनकी बेटी काफी मजबूत थी वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसके पति चंदन खुद दारोगा है, जिसका थाने में तैनात एक अन्य महिला दारोगा से काफी गहरी दोस्ती थी। जिसको लेकर हमेशा बेटी दामाद के बीच झगड़ा होते रहता था और इसकी चर्चा भी वो अक्सर फोन पर करती थी। 


कहीं न कहीं इस कारण ही यह पूरा घटना क्रम हुआ है, परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। वह इतनी कमजोर नहीं थी कि आत्महत्या करें। षडयंत्र के तहत बेटी की हत्या की गयी है। मां और मौसी ने भी इस पूरे घटना क्रम की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की है और आरोपी दामाद को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग दोहराई है। 


वहीं पिता रंजीत कुमार का कहना है कि अपनी औकात से बढ़कर दान दहेज देकर उन्होंने बेटी की शादी एक दारोगा से की थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिस व्यक्ति से वो अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं, उसका किसी अन्य महिला दारोगा से अफेयर चल रहा है। दामाद ने महिला दारोगा के चक्कर में अपने पूरे परिवार को ही उजाड़ कर रख दिया। 


मृतका के पिता का कहना है कि उनके दामाद ने ही अपने सर्विस रिवाल्वर से बेटी की गोली मारकर हत्या की है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की गहनता से जांच कर आरोपी दारोगा चंदन को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मां-मौसी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।