ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

शराबबंदी वाले बिहार में सूखा नशा का चलन बढ़ा, 50 लाख रुपये से अधिक का स्मैक जब्त; दो तस्कर अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है. पूर्णिया में पुलिस ने 50 लाख से अधिक का स्मैक जब्त किया है. दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपए से ज्यादा का स्मैक जब्त किया है। बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर पश्चिम बंगाल के रास्ते स्कॉर्पियो वाहन से जानकी नगर के रास्ते मधेपुरा जाने की तैयारी कर रहे थे।


बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इटहरी मोर के पास वाहन जांच के क्रम में छापेमारी के दौरान तस्करों को दबोचा गया। 


तस्करों के पास से 1 किलो 224 ग्राम ब्राउन शुगर नगद 6850 रुपए दो मोबाइल फोन जैसा एक सोने जैसा गले का चैन दो अंगूठी बजरंगबली का चकती और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को गिरफ्तार जब्त किया गया। 


गिरफ्तार बदमाशों में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 789 अभिनंदन यादव का पुत्र रणधीर कुमार और सुपौल जिले के छातापुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 1 चकला टोला निवासी परमेश्वरी यादव का पुत्र निरंजन कुमार यादव शामिल है। दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पूर्णिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता