ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

मुजफ्फरपुर में सोना लूट कांड का खुलासा: 2 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने जैतपुर सोना लूट कांड का खुलासा करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने जैतपुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई एक बड़ी स्वर्ण आभूषण लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए जेवर और घटना में इस्तेमाल अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।


क्या है पूरा मामला?

बीते 25 अक्टूबर 2025 को जैतपुर थाना के पोखरिया स्थित एक आभूषण दुकान में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी। अपराधियों ने दुकान से सोने-चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। इस संबंध में वादी रामबाबू साह के बयान पर जैतपुर थाना कांड संख्या- 192/25 दर्ज की गई थी।


पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सरैया थाना क्षेत्र के अरुण कुमार और अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।


पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई चांदी की पायल और कान का टॉप्स बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपराधी न केवल जैतपुर लूट-कांड में शामिल थे, बल्कि इनमें से एक आरोपी मोतिहारी के कल्याणपुर थाना में दर्ज डकैती के एक पुराने मामले (कांड सं- 251/16) में भी वांछित था। अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर पुलिस ने जैतपुर थाना में एक अलग प्राथमिकी (कांड सं- 62/26) भी दर्ज की है।


पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर अपराधी के खिलाफ पटना मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में कई मामले है दर्ज । पुलिस द्वारा बताए गए डिटेल के अनुसार अरुण कुमार पर पटना मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में 10 कांड कांड दर्ज है तो वही अवधेश कुमार पर मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में आधा दर्जन मामले दर्ज है । 


वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि अन्य जिलों में भी इनका अपराधीक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। अब तक करीब डेढ़ दर्जन मामलों का पता चल पाया है जो मुजफ्फरपुर पटना और मोतिहारी में दर्ज है । कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इन दोनों पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी से तीन जिलों में खासकर लूटपाट और डकैती के अन्य घटित होने वाले कांडों पर  लगाम लगाने में सफलता मिलेगी ।