ब्रेकिंग
गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द

Bihar News: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और एक आरोपी का PDS लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाईपास पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। सदर एसडीओ के आदेश पर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया।



प्रशासन के अनुसार, आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन पर कथित तौर पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।



कार्रवाई के दौरान आरोपियों में से एक के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। बताया गया कि आरोपी जनवितरण प्रणाली (PDS) की दुकान चलाता था। उसका जनवितरण दुकान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।



बता दें कि समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आय़ा था।लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से कहीं जा रही थी, और एक जगह रुक कर लड़की अपने उस साथी से फोटो शूट करवा रही थी। 



इसी दौरान वहां मौजूद कुछ मनचले लड़को की नजर उन दोनों पर पड़ गई और पूछताछ के बहाने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ मनचलों ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी थी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता