ब्रेकिंग
Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान

दिवाली पर मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो कॉल पर हो रही थी बात

बिहार के नालंदा में पत्नी के मायके से ससुराल नहीं लौटने को लेकर चल रहे विवाद के बीच 22 वर्षीय विक्रम कुमार की मौत हो गई। घटना के समय वह पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। पुलिस को मोबाइल से एक वीडियो मिला है और मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में दीपावली और छठ पर्व के मौके पर पत्नी के मायके से ससुराल नहीं लौटने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव की शनिवार देर शाम की है। घटना के वक्त युवक अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल से घटना से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




मृतक की पहचान रंगीला बिगहा गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। विक्रम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी नवादा जिले के रजौली निवासी प्रीति कुमारी से हुई थी। दोनों का एक साल का बच्चा भी है।




परिजनों के मुताबिक, प्रीति करीब 15 दिन पहले अपने मायके रजौली गई थी। विक्रम चाहता था कि पत्नी दीपावली और छठ पर्व के मौके पर घर लौट आए। हालांकि, पत्नी ने दो महीने बाद ससुराल आने की बात कही थी। इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। फोन पर भी अक्सर कहासुनी होती थी।




मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले तक विक्रम सामान्य था और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद घर के अन्य सदस्य बाहर चले गए। इसी दौरान विक्रम अपने कमरे में चला गया और पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने लगा।




बताया जाता है कि वीडियो कॉल के दौरान पत्नी को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उसने गांव के कुछ लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन विक्रम के कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़कर खोला गया और विक्रम को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में पावापुरी स्थित वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। युवक की पत्नी मायके में थी और घटना से पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उसमें घटना से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता