ब्रेकिंग
RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल

RCD में कितने धनकुबेर ? घूस का पैसा बाहर फेंक रहे भ्रष्ट अभियंता, 4 नवंबर को अधीक्षण अभियंता की पत्नी...अब कार्यपालक अभियंता ने रिश्वत की राशि को मैदान में फेंका

RCD में दो बड़े मामले सामने आए हैं। मधुबनी के कार्यपालक अभियंता रितेश चन्द्र सिन्हा को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने गिरफ्तार किया।इस दौरान उन्होंने घूस की रकम खिड़की से बाहर फेंक दी. S.E. विजय कुमार की पत्नी ने नोटों से भरा बैग फेंक दिया.

Bihar News, Bihar Corruption News, Bihar Vigilance Raid, Bihar SVU Raid, RCD Corruption, Bihar Road Construction Department, रितेश चन्द्र सिन्हा, विजय कुमार अधीक्षण अभियंता, बिहार निगरानी ब्यूरो, स्पे
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: हाल में पथ निर्माण विभाग के दो भ्रष्ट अभियंताओं पर विजिलेंस-स्पेशल विजिलेंस ने शिकंजा कसा है. रेड में आरसीडी के अधीक्षण और कार्यपालक अभियंता बेनकाब हो गए। पकड़ाने के डर से दोनों ने नोटों की गड्डियों को घऱ से बाहर फेक दिया. हालांकि निगरानी ने उन पैसों को बरामद कर लिया. 


कार्यपालक अभियंता ने घूस की रकम को खिड़की से बाहर फेंक दिया

निगरानी की टीम ने रविवार को दीवाली के दिन पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पांच लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इंजीनियर की पहचान मधुबनी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रितेश चन्द्र सिन्हा के रूप में हुई है। उन्हें पटना के आशियाना स्थित रामनगरी के शिव-पार्वती गृह अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-303 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान जब इंजीनियर ने निगरानी टीम को अपने फ्लैट में पहुंचते देखा तो घबराकर रिश्वत के पांच लाख रुपये खिड़की से बाहर फेंक दिए। उन्होंने नोटों को फ्लैट के बाहर स्थित छोटे से मैदान में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की, लेकिन निगरानी टीम ने तत्काल पूरी रकम बरामद कर ली।

ठेकेदारे ने भ्रष्ट अभियंता के खिलाफ की थी शिकायत 

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, रोहतास जिले के डेहरी निवासी अरुण कुमार सिंह ने अभियंता के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता ने मधुबनी पथ प्रमंडल में दो सड़क निर्माण परियोजनाओं का काम कराया है। इनमें मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना मार्ग पर 1.2 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम शामिल है। इसकी कुल निर्माण राशि 5.78 करोड़ रुपये है। इस परियोजना का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और पूर्व में 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

डीए केस में स्पेशल विजिलेंस ने की थी छापेमारी

इसके पहले 4 नवंबर को विशेष निगरानी इकाई ने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर दबिश दी. जांच टीम को देखते ही अधीक्षण अभियंता की पत्नी ने मकान के पिछले हिस्से से नोटों से भरा बैग बाहर फेंक दिया. हालांकि स्पेशल विजिलेंस टीम सतर्क थी,जैसे ही धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पत्नी ने नोटों की गड्डियां बाहर फेका, उसे जब्त कर लिया. 

एसई विजय कुमार की पत्नी ने नोटों से भरा बैग बाहर फेंक दिया

आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बुधवार 4 नवंबर को सहरसा पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के पटना, सहरसा और औरंगाबाद के पांच ठिकानों पर छापामारी की। एसवीयू की टीम जब दानापुर के गोला रोड आवास पहुंची तो इंजीनियर की पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला और घर के पीछे करीब साढ़े आठ लाख रुपये के नोटों से भरा बैग फेंक दिया।  हालांकि, टीम ने 500-500 रुपये नोटों के बंडल से भरा बैग तुरंत ही बरामद कर लिया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खुलवाकर टीम आवास के अंदर गई। इसके बाद तलाशी में आवास से 31.42 लाख रुपये नकद और 23.23 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इस दौरान इंजीनियर अपने आवास पर नहीं थे।

एसवीयू के अनुसार, सत्यापन में इंजीनियर विजय कुमार एवं उनकी पत्नी रानी कुमारी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो बैंक खाते सहित सावधि जमा खाते में एक करोड़ 29 लाख रुपये की रकम की जानकारी मिली है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता