ब्रेकिंग
जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल

जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक

पंजाब के मानसा जिले के सैदेवाला गांव के एक गरीब परिवार ने 200 रुपये की मासिक लॉटरी टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता। खास बात यह है कि जिस दिन लॉटरी निकली, उसी दिन परिवार में बेटी का जन्म भी हुआ।

पंजाब न्यूज
दिवाली में चमकी किस्मत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:कहते हैं कि किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। पंजाब के एक गरीब परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दीपावली के मौके पर परिवार की किस्मत ऐसी चमकी कि महज 200 रुपये की लॉटरी टिकट ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये का मालिक बना दिया। 


खास बात यह है कि जिस दिन परिवार की लॉटरी निकली, उसी दिन घर में एक नन्ही परी ने भी जन्म लिया। बेटी के आने की खुशी और करोड़ों रुपये जीतने की खुशखबरी ने परिवार की दीपावली को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।


मामला पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा स्थित सैदेवाला गांव का है। यहां रहने वाले एक ग्रामीण परिवार ने 200 रुपये की मासिक लॉटरी टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है। यह टिकट हरमन कौर के नाम पर खरीदी गई थी।


बुढलाडा के भीखी रोड स्थित धन्ना लॉटरी स्टॉल के संचालक धन्ना सिंह ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति उनके काउंटर पर पहुंचा था और उसने हरमन कौर के नाम से लॉटरी टिकट खरीदी थी। इसी टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला।


इस खुशखबरी के बीच परिवार के लिए एक और बड़ी खुशी आई। जिस दिन लॉटरी का इनाम निकला, उसी दिन परिवार में एक बेटी का जन्म भी हुआ। हालांकि, नवजात बच्ची की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण परिजन उसे मेडिकल जांच के लिए लेकर गए हैं। लॉटरी स्टॉल संचालक धन्ना सिंह ने बताया कि परिवार के वापस लौटने पर उन्हें स्टॉल पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।


फिलहाल परिवार में एक तरफ नन्ही बेटी के जन्म का जश्न है, तो दूसरी तरफ डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खुशी। महज 200 रुपये की टिकट ने इस परिवार के लिए दीपावली को जिंदगी का सबसे यादगार त्योहार बना दिया। अब इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 



लॉटरी स्टॉल के मालिक धन्ना सिंह ने बताया कि परिवार के वापस लौटने पर उन्हें स्टॉल पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा. फिलहाल परिवार के घर में नन्ही बेटी के जन्म और डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की दोहरी खुशी है. महज 200 रुपये की टिकट से मिली इस बड़ी रकम ने दीपावली के मौके पर परिवार की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया है.


टैग्स