ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक लोग बीमार, 25 की हालत बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ठेले पर गोलगप्पे खाने से कल्लाखोर और पेड़ारी गांव के 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 25 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

Golgappa Food Poisoning
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

गोलगप्पे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कभी-कभी सड़क किनारे मिलने वाला यह पसंदीदा स्ट्रीट फूड सेहत पर भारी पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से फूड प्वाइजनिंग का ऐसा ही मामला सामने आया है। खेसरहा थाना क्षेत्र के कल्लाखोर और पेड़ारी गांव में एक ठेले पर गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इनमें उल्टी और दस्त से परेशान 25 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।




जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम कल्लाखोर और पेड़ारी गांव के लोग धनतेरस के मौके पर खरीदारी और दीपावली की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ठेले पर गोलगप्पे बेचते हुए दोनों गांवों में पहुंचा। उसने घूम-घूमकर लोगों को गोलगप्पे बेचे। बताया जा रहा है कि करीब 150 लोगों ने उसके ठेले से गोलगप्पे खाए।




गोलगप्पे खाने के बाद ठेले वाला वहां से चला गया। उस समय किसी को कोई परेशानी महसूस नहीं हुई, लेकिन रात होते-होते गोलगप्पे खाने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। शुक्रवार की आधी रात तक दोनों गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उल्टी-दस्त से परेशान लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। शनिवार की सुबह तक 150 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके थे।




बीमार लोगों में कई ने झोलाछाप डॉक्टरों से दवा ली, जबकि कुछ स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचे। कई लोगों ने मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर भी खाईं। इससे कुछ लोगों को राहत मिली, लेकिन 25 से अधिक लोगों की हालत में सुधार नहीं हुआ।




घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान आदित्य प्रताप सिंह ने तत्काल बस की व्यवस्था कराई और बीमार लोगों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां 25 मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में सीएमएस की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. एसएन उपाध्याय ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।




फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ डॉ. संजय दोहरे ने कल्लाखोर और पेड़ारी गांव का दौरा किया। उन्होंने बीमार लोगों से मुलाकात कर उनकी तबीयत की जानकारी ली और बीमारी के कारणों के बारे में पूछा। सीएमओ ने बताया कि गांव का दौरा किया गया है और वहां मिले मरीजों की हालत ठीक है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में गोलगप्पे खाने से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने को लेकर चर्चा हो रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता