ब्रेकिंग
Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦1st बिहार की खबर का बड़ा असर: महिला CO के खिलाफ अब SVU करेगी जांच, थाना में केस दर्ज होने के बाद अब मंत्री ने दिए आदेश✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦1st बिहार की खबर का बड़ा असर: महिला CO के खिलाफ अब SVU करेगी जांच, थाना में केस दर्ज होने के बाद अब मंत्री ने दिए आदेश✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा

दारोगा की पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम: पति के पिस्टल से खुद को मारी गोली, सालभर पहले ही हुई थी शादी

मुंगेर के एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जो सफियाबाद थाने में तैनात दारोगा चंदन कुमार से जुड़ी हुई है। दरअसल उनकी पत्नी मधु कुमारी ने अपने पति की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान इमरान मसूद ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया और दारोगा चंदन से पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


मुंगेर के एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दारोगा चंदन की शादी मधु से एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस हरेक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

टैग्स