ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

Bihar Teacher News: बिहार की महिला शिक्षकों की मांग पर जिउतिया की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अब सरकारी स्कूलों में 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को जिउतिया की छुट्टी रहेगी।

Bihar Teacher News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने उनकी मांगों को मान लिया है। अब बिहार के सरकारी स्कूलों में 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को जिउतिया की छुट्टी रहेगी। महिला शिक्षकों की मांग पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।



दरअसल, बिहार में जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जीउतिया की छुट्टी की तारीख को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग से छुट्टी में बदलाव की मांग की थी। शिक्षा विभाग के कैलेंडर में इस बार जीउतिया की छुट्टी 5 अक्टूबर को निर्धारित की गई है, जबकि पर्व 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में महिला शिक्षिकाओं का कहना है कि छुट्टी पर्व के दिन ही दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें व्रत के दिन स्कूल ड्यूटी करने की परेशानी न हो।



शुक्रवार को यह मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छुट्टी की तिथि में बदलाव का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तिथि बदली गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी पदाधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अब 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।



जीउतिया बिहार समेत कई राज्यों में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं, व्रत के दिन महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल के रहती हैं। ऐसे में 3 अक्टूबर को स्कूल में ड्यूटी करना महिला शिक्षिकाओं के लिए मुश्किल हो सकता था लेकिन अब छुट्टी में बदलाव के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता