PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जो बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के तबादले से जुड़ी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। विद्यानाथ पासवान को किशनगंज का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।
वही संजीव कुमार कापर को मोतिहारी का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, ज्ञान प्रकाश को पटना का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। सीमा कुमारी को भागलपुर का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देखिये..







