ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में जले एक लाख दीप, दीपोत्सव में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में दीपावली के दूसरे दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। एक लाख दीपों से मैदान जगमगा उठा। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बिहार न्यूज
खिलाड़ियों के संघर्ष और सफलता का गवाह बना पोलो मैदान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: दीपावली के दूसरे दिन मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान एक लाख दीप जलाकर पूरे मैदान को रोशनी से जगमगा दिया गया। दीपों की इस अद्भुत छटा को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी पोलो मैदान पहुंचे। 


इस आयोजन की खास बात यह है कि यह सिर्फ दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि उन खिलाड़ियों और युवाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी से भी जुड़ा है, जिन्होंने इसी मैदान में पसीना बहाकर अपने भविष्य को संवारा है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


तस्वीरें मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान की हैं, जहां दीपावली के दूसरे दिन रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मौका था वर्षों पुरानी दीपोत्सव की परंपरा का, जिसे इस बार और भी भव्य रूप दिया गया। पूरे मैदान में एक लाख दीप जलाए गए, जिससे पोलो मैदान जगमगा उठा। दीपों की जगमगाहट और आकर्षक सजावट को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। हर कोई इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद करने को उत्साहित दिखा। 


दरअसल, पोलो मैदान में दीपोत्सव मनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। इस आयोजन का खिलाड़ियों और युवाओं से खास जुड़ाव है। कभी इसी मैदान में सुबह-शाम दौड़ लगाकर और पसीना बहाकर युवाओं ने सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और दूसरी सरकारी सेवाओं में जाने का सपना देखा था। आज नौकरी हासिल करने के बाद भी ये युवा अपनी उस कर्मभूमि को नहीं भूले हैं। दीपावली के दूसरे दिन पुराने और नए खिलाड़ी एक साथ जुटते हैं और दीप जलाकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। 


पोलो मैदान इन युवाओं के लिए महज एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और सफलता का गवाह रहा है। यही वजह है कि इस आयोजन में खिलाड़ियों के साथ-साथ शहर के आम लोगों की भी बड़ी भागीदारी रहती है। इस बार एक लाख दीप जलाकर आयोजन को यादगार बना दिया गया। 


जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।मुंगेर का यह दीपोत्सव सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश भी देता है। यहां जलने वाला हर दीप किसी युवा के संघर्ष, किसी परिवार की उम्मीद और किसी सफलता की कहानी को रोशन करता नजर आता है। दीपावली के दूसरे दिन पोलो मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि यह आयोजन अब मुंगेर की खास पहचान बन चुका है।

मो. इम्तियाज की रिपोर्ट