ब्रेकिंग
पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता

समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar News: समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में ADG डॉ. कमल किशोर ने पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामलों में स्पीडी ट्रायल पर जोर दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार के वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने ADG डॉ. कमल किशोर समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 



इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ADG डॉ. कमल किशोर ने कहा कि समस्तीपुर जिले में एक-दो घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से जो कार्रवाई की जानी थी, वह की गई है। अब इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी समीक्षा की गई है। 



ADG ने कहा कि मामलों में स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इस मामले में काफी अच्छा काम किया है। बैठक में डीएम और एसपी से पूरे मामले को लेकर बातचीत की गई और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई।



उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस और प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही मामलों में त्वरित न्याय करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता