ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

सासाराम में फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, कहा..ससुर की थी गंदी नजर

रोहतास के सासाराम में फौजी की पत्नी अमृता पटेल का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, अवैध संबंध और हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: रोहतास जिले के सासाराम में एक फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय अमृता पटेल का शव रविवार दोपहर बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के काशी घाट मोहल्ले में उनके घर की छत पर रेलिंग से फंदे से लटका हुआ मिला।


घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमृता का पति, जो सेना में कार्यरत है, पिछले एक साल से किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध में था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अमृता के ससुर की उस पर गलत नजर थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का दावा है कि इन सब कारणों से उसकी हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।


जानकारी के अनुसार, अमृता पटेल की शादी वर्ष 2021 में नोखा थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी अशोक चौधरी की बेटी के रूप में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनीष कुमार से हुई थी। शादी के बाद वह अपने सास, ससुर और देवर के साथ बिक्रमगंज में रह रही थी, जबकि उसका पति ड्यूटी के कारण अधिकतर बाहर रहता था। दंपती की कोई संतान नहीं थी।


मृतका के पिता अशोक चौधरी ने बताया कि शादी के शुरुआती छह महीने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद मनीष ने दहेज में चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर वह अमृता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।


उन्होंने यह भी बताया कि मनीष अक्सर दूसरी लड़की से अमृता के सामने ही फोन पर बात करता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों का आरोप है कि मनीष की बहन, जो पुलिस विभाग में कार्यरत है, भी इस प्रताड़ना में उसका साथ देती थी।


घटना की सूचना मनीष कुमार ने ही फोन पर दी और कहा कि अमृता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने अमृता का शव फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से मामले की जांच कर पति और ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स