ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप: चोरी का विरोध करने पर दुकानदार पर तान दिया कट्टा, वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर दुकानदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल  वीडियो में एक युवक हथियार लहराते हुए ग्रिल दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को धमकाता और फायरिंग करता नजर आ रहा है हालांकि, इस वायरल वीडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


जानकारी के अनुसार, घटना चौकी पंचायत के वार्ड संख्या-10 की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम उनकी ग्रिल दुकान के सामने चौकी गांव निवासी कारे लाल महतो उनकी बाइक की बैटरी चोरी कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।


चोरी का विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने जेब से देसी कट्टा निकाल लिया और दुकानदार को धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए।


घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और स्थिति को बिगड़ने से बचाया। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


इस पूरे घटनाक्रम का कथित वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, कुछ संबंधित पक्षों द्वारा घटना से इनकार किए जाने की बात भी सामने आ रही है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट- हरेराम दास, बेगूसराय

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता