जुर्मसहरसा में हत्या की साजिश नाकाम, STF-पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को हथियार और कार के साथ दबोचा
सहरसा में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बलवाहाट थाना क्षेत्र में कार की तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और ऑल्टो कार बरामद हुई।











