जुर्ममेला देखकर लौट रहे युवक से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Bihar Crime News: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे 27 वर्षीय युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।











