ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में NH-28A पर रिफाइंड तेल लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई, हालांकि उसका हाथ झुलस गया। दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

बिहार न्यूज
भीषण अगलगी में ट्रक जलकर खाक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां NH-28A पर रिफाइंड तेल से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। 


आग की लपटें देखकर चालक ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उसका एक हाथ झुलस गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी रेलवे ओवरब्रिज के पास सिंघिया सागर गांव के समीप की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक नेपाल के बीरगंज से रिफाइंड तेल लेकर झारखंड के धनबाद और बोकारो जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई।


ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उसका हाथ झुलस गया। घायल चालक की पहचान पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बानू छापर निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और बंजरिया थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


हालांकि, तब तक ट्रक का केबिन और अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घायल चालक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट