ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में निझमा-बड़हर चौक मार्ग पर पांच हथियारबंद अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी राजीव कुमार साह से पिस्टल के बल पर डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूट ली। पुलिस छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: महुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव जारी है। निझमा बड़हर चौक मुख्य मार्ग पर गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये नकद और बाइक लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


घटना निझमा चौक से बड़हर चौक जाने वाली सड़क की है। पीड़ित की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर बंगाही गांव, कुशहर पुल निवासी राजीव कुमार साह, पिता स्व. लक्ष्मण साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव कुमार साह गल्ला व्यवसाय का काम करते हैं और अपना व्यवसाय कर लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।


पीड़ित के अनुसार पांच अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए और पिस्टल दिखाकर उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये नकद और उसकी बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बड़हर चौक की ओर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार और महुआ थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली है।


पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट