ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार

करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकारी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इससे पहले रक्षाबंधन पर भी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया था। जानिये कहां की सरकार ने...

हिमाचल प्रदेश न्यूज
करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों को मिलेगी छुट्टी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले से महिला और पुरुष, दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे। इससे पहले सरकार ने रक्षाबंधन पर भी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की थी।


हिमाचल प्रदेश में अब करवा चौथ के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अधिसूचना जारी की है।


हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने सरकार के अधीन सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अवकाश को मंजूरी दी है। हालांकि, यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित अवकाश की श्रेणी में नहीं आएगा।


करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से सरकारी सेवाओं से जुड़े पति-पत्नी को त्योहार साथ मनाने का अवसर मिलेगा।


इससे पहले सुक्खू सरकार ने रक्षाबंधन पर भी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की थी। मुख्यमंत्री ने 28 अगस्त 2026 को विधानसभा में इसका ऐलान किया था। इससे पहले रक्षाबंधन पर महिलाओं को छुट्टी मिलती थी, जबकि पुरुष कर्मचारियों के लिए ऐसा प्रावधान नहीं था।


अब करवा चौथ पर भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

टैग्स