ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

कांग्रेस विधायक की बेटी बनी बिहार के BJP नेता की बहू... हरियाणा के यमुनानगर से सुपौल पहुंची डोली

Bihar Politics News: बिहार के भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन की शादी हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से हुई है। इस शादी के बाद दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आए...

कांग्रेस विधायक की बेटी बनी बिहार के BJP नेता की बहू... हरियाणा के यमुनानगर से सुपौल पहुंची डोली
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Politics News: बिहार से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से निकाह किया है. दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई इस शादी की चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है. इसकी वजह है कि इस रिश्ते ने भाजपा और कांग्रेस से जुड़े दो राजनीतिक परिवारों को एक साथ ला दिया है.


अरबाज हुसैन और अफशां का निकाह 25 अक्टूबर को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक प्रतिष्ठित क्लब में हुआ. अफशां हरियाणा के जगाधरी, यमुनानगर से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी हैं. वहीं अरबाज हुसैन बिहार के सुपौल से आने वाले भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे हैं.


दिल्ली में हुआ भव्य रिसेप्शन

निकाह के बाद नई दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में राजनीति के कई बड़े चेहरे शामिल हुए. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा नेता नितिन नवीन समेत कई प्रमुख नेताओं ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं.


रिसेप्शन की तस्वीरों और समारोह में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं की मौजूदगी ने इस शादी को और खास बना दिया. अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े दोनों परिवारों के बीच बने इस रिश्ते की चर्चा अब राजनीतिक हलकों में भी हो रही है.


सुपौल से है शाहनवाज हुसैन का रिश्ता

सैयद शाहनवाज हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल में हुआ था. वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. केंद्र सरकार में उन्होंने नागरिक उड्डयन और कपड़ा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. वे किशनगंज और भागलपुर से लोकसभा सांसद भी रहे हैं.


इसके बाद शाहनवाज हुसैन बिहार सरकार में उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. फिलहाल वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर सक्रिय हैं.


मास कम्युनिकेशन पढ़ी हैं अफशां, बिजनेस से जुड़े हैं अरबाज

शाहनवाज हुसैन के परिवार में शादी के बाद अफशां नई बहू बनकर आई हैं. अफशां ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वहीं अरबाज हुसैन इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार से जुड़े हुए हैं.


हरियाणा के यमुनानगर से बिहार के सुपौल तक जुड़े इन दो राजनीतिक परिवारों का रिश्ता अब दिल्ली में हुए रिसेप्शन के बाद चर्चा में है. शादी समारोह में राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरों की मौजूदगी ने भी इसे खास बना दिया.