ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

लेट से उठी पत्नी नहीं बना पाई खाना: गुस्साए पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बताया जाता है कि दुर्गेश और ज्योति की शादी हुए एक साल भी नहीं हुए थे कि यह घटना हो गयी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद किया और सीधे थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को घर की चाबी सौंपी और खुद ही हत्या करने की बात कबूल कर ली।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: पत्नी लेट से उठती थी जिसके चलते खाना बनाने में भी लेट हो जाता था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी की पति ने पीट-पीटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद कमरे को बाहर से बंद कर सरेंडर करने थाने पहुंच गया और पुलिस को घर की चाबी सौंपते हुए कहा कि उसने अपनी बीवी की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो कमरे से पत्नी का शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 


दिल को दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आई है। जहां एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि पत्नी सुबह देर से उठती थी और समय पर खाना नहीं बना पाती थी। इस बार भी उसने खाना समय पर नहीं बनाया तो पति आगबबूला हो गया और फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बीवी की हत्या करने के बाद थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। 


पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसे कमरे में बंद कर दिया है, यह चाबी उसी कमरे की है। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया फिर घर पर पुलिस की टीम को भेजा गया। वहां जाने के बाद पुलिस ने जो सीन देखा उसे देखकर वो भी हैरान रह गये। पता चला कि गुस्से में आकर पति दुर्गेश कुमार ने लोहे की रॉड से पत्नी ज्योति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ज्योति के सिर, चेहरे और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 


घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंघौली कल्लू गांव की है। बताया जाता है कि दुर्गेश और ज्योति की शादी हुए एक साल भी नहीं हुए थे कि यह घटना हो गयी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद किया और सीधे थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को घर की चाबी सौंपी और खुद ही हत्या करने की बात कबूल कर ली। यह सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे से ज्योति का शव बरामद किया।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप लगाए। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसका ज्योति विरोध करती थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी की पीटकर हत्या की है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  और केस दर्ज किये जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई