ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

थाने के लॉकअप में हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, प्रेम प्रसंग में भाभी की ले ली थी जान

Bihar Crime News: वैशाली में भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने थाने के लॉकअप में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में भाभी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हाजत में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। युवक का स्थिति ठीक-ठाक बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप में मच गया। 


जानकारी के अनुसार, भाभी की हत्या के मामले में कथित प्रेमी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशनपुर गांव निवासी साहिल पटेल के रूप में हुई। बीते शनिवार को बेलसर थाना क्षेत्र के मोना बिशनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


आरोप है कि महिला के देवर साहिल पटेल ने प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर दी। पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो चुका है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर साहिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। साहिल पटेल ने पुलिस हिरासत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। 


इस संबंध में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में एक युवक को थाने पर लाया गया था। युवक ने पैकेट से निकलकर कुछ खाने का प्रयास किया। तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की स्थिति ठीक है। उसके परिवार वाले साथ में है।

रिपोर्ट- विक्रमजीत कुमार, वैशाली

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता