ब्रेकिंग
प्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

पुरानी रंजिश में मासूम की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर घर के इकलौते चिराग को बुझाने का आरोप

सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 8 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से आ रही है, जहां वार्ड 7 के पठान टोला में रविवार की शाम पुरानी रंजिश ने एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मासूम की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 


मृत बच्चे की मां सकीना खातून ने बताया कि 8 वर्षीय ओबेश पिता जियाउद्दीन रविवार की शाम घर के पास एक गाछी में खेलने गया था। इसी दौरान पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर उसके ही पड़ोसी ने उस पर कचिया से हमला कर दिया। हमले में मासूम के गर्दन पर गंभीर चोटें आई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरीबख्तियारपुर ले जाया गया  जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गय। मृतक की मां सकीना खातून ने अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि पड़ोसी से लंबे समय से उनका विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र घर के पास ही खेल रहा था, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार,दारोगा दयानंद महतो, सुधीर कुमार, अमरजीत कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक ओबेश पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। 


परिजनों के अनुसार पांच बेटियों के बाद उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से मां सकीना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता जियाउद्दीन बाहर प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घटना के बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि आठ वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या करने का प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जारी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट