Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Feb-2021 08:50 AM
GAYA : गया जिले के कोंच प्रखंड के खजूरी पंचायत में नीमचक बथानी के अपर एसडीओ को बाप-बेटे के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया. दरअसल, मामला बस इतना था कि अपर एसडीओ धीरेंद्र कुमार खजूरी पंचायत में विकास योजनाओं की जांच के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान एक बच्चा उनसे गलती से टकरा गया था. फिर क्या था एसडीओ आग बबूला हो गए और उन्होंने बच्चे को बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया.
इतना ही नहीं अपने बेटे की पिटाई होता देख जब पिता उसे बचाने गया और पिटाई का कारण जानना चाहा तो एसडीओ ने उसकी भी पिटाई कर दी. अब इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला डीएम तक पहुंच गया. डीएम अभिषेक सिंह ने तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.
हालांकि इस मामले को लेकर लोगों ने गांव में भी खूब प्रदर्शन किया था. बाद में पंचायत के मुखिया पति एवं सरपंच पति के द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया था. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.