ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: घूसखोर दो क्लर्क को मदद पहुंचाना 'अधीक्षण अभियंता' को पड़ा महंगा, खेल के खुलासे के बाद S.E. को मिली यह सजा....

बिहार सरकार ने भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता व प्रभारी अधीक्षण अभियंता वासुदेव प्रसाद मंडल पर रिटायरमेंट के बाद सख्त कार्रवाई की है। घूसखोर कर्मियों को मदद पहुंचाने के दोष में उनकी पेंशन से 40 फीसदी की कटौती की गई है।

Bihar News, Building Construction Department Bihar, Purnia Bhawan Pramandal, Vasudev Prasad Mandal Case, Bihar Corruption News, Bihar Engineer Pension Cut, Bihar Government Action, Bihar Vigilance New
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता व प्रभारी अधीक्षण अभियंता वासुदेव कुमार मंडल को सरकार ने रिटायरमेंट के बाद दंड दिया है. तत्कालीन कार्यपालक अभियंता ने घूसखोर दो कर्मियों को मदद किया था. इस आरोप में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई. संचालन पदाधिकारी ने प्रभारी अधीक्षण अभियंता के खिलाफ लगे आरोप प्रमाणित पाए. इसके बाद रिटायर हो चुके प्रभारी अधीक्षण अभियंता की पेंशन कटौती कर ली गई है. 

दो घूसखोर कर्मियों की मदद पहुंचाई थी....

पूर्णिया भवन प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता व प्रभारी अधीक्षक अभियंता (पूर्णिया अंचल) वासुदेव प्रसाद मंडल पर  गंभीर आरोप थे. इन्होंने घूस लेते पकड़े गए दो कर्मी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह (लिपिक) और रंजीत सिंह वरीय लेखा लिपिक जो किशनगंज में पदस्थापित थे, उन्हें अपने स्तर से ही निलंबन मुक्त कर भवन प्रमंडल खगड़िया में पदस्थापित किया था. इस संबंध में उन्होंने विभाग को सूचना नहीं देकर अंधकार में रख. वहीं एक अन्य कर्मी रंजीत सिंह को विभागीय निर्देश की अवहेलना करते हुए जेल से निकलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी. 

पेंशन से 40 फीसदी की कटौती

इस आरोप में 5 जून 2014 को ही प्रभारी अधीक्षण अभियंता (पूर्णिया) वासुदेव प्रसाद मंडल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई. संचालन पदाधिकारी ने 30 जुलाई 2025 को अपना प्रतिवेदन सौंपा, जिसमें वासुदेव मंडल के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए. इसके बाद सेवानिवृत हो चुके प्रभारी अधीक्षण अभियंता वासुदेव मंडल की पेंशन से 40 फ़ीसदी की राशि कटौती की गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता