ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

कीट रोग भगाओ, उत्पादकता बढ़ाओ, 694 पदों के सृजन को मंजूरी

बिहार सरकार ने कृषि सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए पौधा संरक्षण संवर्ग में 293 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी है। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय बताया।

bihar
कैबिनेट का बड़ा कदम
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राज्य में कृषि सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं किसानोन्मुखी बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कृषि विभाग, बिहार के अधीन बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-05 (पौधा संरक्षण) संवर्ग के अंतर्गत पदों के पुनर्गठन एवं अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) से प्राप्त हो गई है।


इस निर्णय के तहत बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-05 (पौधा संरक्षण) संवर्ग अन्तर्गत पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक के  194 पद एवं पौधा संरक्षण निरीक्षक के 99 पद अर्थात कुल 293 अतिरिक्त पदों का सृजन कर पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक के कुल 534 पद एवं पौधा संरक्षण निरीक्षक के कुल 160 पद अर्थात कुल 694 पदों के पुनर्गठन /सृजन की स्वीकृति दी गई है।


कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी कदम है। पौधा संरक्षण सेवाओं के सुदृढ़ होने से कीट-रोग प्रबंधन, फसल सुरक्षा, उत्पादन लागत में कमी तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके माध्यम से किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।


 उन्होंने आगे कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य एवं कीट-रोगों की बढ़ती चुनौतियों के बीच पौधा संरक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। नई नियुक्तियों एवं पदों के सृजन से जिला एवं प्रखंड स्तर पर विभागीय कार्यों की गति तेज होगी तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा।

टैग्स