ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्रों ने गंगा स्वच्छता अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया। छात्रों ने गंगा तट की सफाई कर जागरूकता फैलाई और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

bihar
प्रकृति की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए गंगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।


इस अभियान का उद्देश्य पवित्र नदी गंगा की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। छात्रों ने गंगा तट एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।


इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक श्री सुधांशु कुमार ने कहा कि "प्रकृति की रक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है। गंगा स्वच्छता जैसे अभियान छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं और उन्हें समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। हमारा संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी समान महत्व देता है।"


इस सराहनीय पहल की स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन द्वारा प्रशंसा की गई और इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया गया। ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा।

 गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

टैग्स