ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले तनवीर को मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

मुंगेर पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले मो. तनवीर को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। असरगंज थाना पुलिस ने विशनपुर गांव में छापेमारी कर हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी मो. तनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे थे। 


वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक असरगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के रहने वाले हैं, जिनमें एक का नाम मो. तनवीर है। मुंगेर एसपी ने बताया कि 8 जनवरी की रात मो. तनवीर के सगे भाई शाहिद की शादी थी। इसी शादी समारोह के दौरान आरोपी तनवीर और उसका साथी राजू अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। और उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था । 


जिसमें साफ देखा जा सकता था कि कैसे शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किया जा रहा है । जिसके बाद मामले को लेकर असरगंज थाना में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद  पुलिस ने छापेमारी कर मो. तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।।उसके पास से वह पिस्टल भी बरामद कर ली गई है, जिससे हर्ष फायरिंग की गई थी।  एसपी का कहना है कि फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं साथ में एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी समारोह में हर्ष फायरिंग करना अपराध है इससे कोई अनहोनी भी हो सकती है । और हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस मुख्यालय का बहुत ही सख्त दिशा निर्देश प्राप्त है ।

मुंगेर से इम्मतियाज की रिपोर्ट