ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में

कृषि विभाग बिहार ने किसानों के लिए बिहार कृषि ऐप का नया संस्करण जारी किया है। अब किसान घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद की उपलब्धता, मौसम पूर्वानुमान और एआई आधारित फसल सलाह जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे।

बिहार न्यूज
AI की मदद से कृषि सलाह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार का कृषि विभाग किसानों को सुगम सुविधाएं देने के लिए डिजिटल खेती की ओर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने बिहार कृषि ऐप के जरिए किसानों के लिए डिजिटल सुविधाएं बढ़ा दी हैं। अब किसान घर बैठे इस ऐप के जरिए डिजिटल किसान पहचान पत्र के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह ऐप किसानों का अहम साथी बनता जा रहा है।


रजिस्ट्रेशन से सलाह तक सुविधा

बिहार कृषि ऐप का नया संस्करण v.1.10.2 जारी किया गया है। अब फार्मर रजिस्ट्री लिंक कैरोसेल कार्ड में उपलब्ध है, जिससे पंजीकरण आसान होगा। डीबीटी उपयोगकर्ताओं के लिए "क्या आप जीविका सदस्य हैं?" नाम से नया फील्ड जोड़ा गया है। साथ ही, भारत विस्तार चैटबॉट को उन्नत किया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर और सुगम अनुभव प्राप्त होगा।


इस ऐप से जानें खाद की उपलब्धता

ऐप के जरिए किसान खाद की उपलब्धता (लाइव स्टेटस) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, एआई चैटबॉट (प्रश्न पूछें) के माध्यम से खेती से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से घर बैठे ही सटीक मौसम पूर्वानुमान, सरकार की योजनाओं, आधुनिक खेती के तरीके आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे खेती के बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।


खेती हुई और भी स्मार्ट

इस ऐप पर किसानों को फसल प्रबंधन, बाजार मूल्य और तकनीकी सलाह जैसी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसान इस ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं और उनकी स्थिति, अनुदान विवरण तथा स्वीकृति की वास्तविक समय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान कॉल सेंटर बनाया गया है। इसके माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।


किसानों को डिजिटल दुनिया से जोड़ रही सरकार

कृषि को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए कृषि रेडियो, बिहार कृषि ऐप, किसान कॉल सेंटर आदि की स्थापना की गई है। कृषि रेडियो के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि बिहार कृषि ऐप में किसानों के पंजीकरण के लिए डीबीटी एवं नन-डीबीटी दोनों श्रेणियां मान्य होंगी।