ब्रेकिंग
लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?

अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत

Patna News: पटना के दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय प्राइवेट लिमिटेड में अमेरिका की कंपनी Alcon द्वारा निर्मित अत्याधुनिक यूनिटी-वीसीएस-वीएलटी मशीन की स्थापना की गई है, जिससे मोतियाबिंद और रेटिना सर्जरी अब अधिक सुरक्षित, सटीक और तेज़ होगी।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक का नया सूर्योदय हुआ है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय प्राइवेट लिमिटेड ने मरीजों को और बेहतर, सुरक्षित व सटीक उपचार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका की अग्रणी कंपनी Alcon द्वारा निर्मित यूनिटी-वीसीएस-वीएलटी मशीन की स्थापना की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह भारत की दूसरी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली ऐसी मशीन है, जो जांच और शल्यक्रिया दोनों को अत्यंत उन्नत स्तर पर ले जाती है।


डॉ. बंदना तिवारी एवं डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मशीन से मोतियाबिंद की शल्यक्रिया सूक्ष्मतम तकनीक के साथ की जा सकेगी, जिससे मरीजों को अधिक सुरक्षा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रेटिना की जटिल शल्यक्रियाएं भी अधिक प्रभावी ढंग से संभव होंगी। मशीन की कार्यगति प्रति मिनट 30 हजार कट तक है, जिससे ऑपरेशन कम समय में उच्च सटीकता के साथ पूरा किया जा सकेगा। इसमें उन्नत लेजर सुविधा भी उपलब्ध है।


विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई तकनीक के आने से अब पटना के मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र उपचार के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह पहल राजधानी को आधुनिक चिकित्सा मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता